उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत तीन की मौत,चार बच्चे घायल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जिसमें आए दिन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। वही आज एक और दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम तकुलसारी के निकट मैक्स वाहन खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार छात्र भी घायल हुए हैं, जिसमे से एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे रामनगर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से घर आ रहे थे और रास्ते में उन्होंने लिफ्ट ली थी। इनमें से तीन मामूली चोटें आई हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

मृतक
1.आनंद सिंह निवासी ग्राम ग्वीन, धुमाकोट 60 वर्ष ( चालक)
2.मोहन सिंह निवासी, किंगोडीखाल, धुमाकोट 65 वर्ष
3.अर्जुन सिंह निवासी, ग्राम बंदरकोट, बीरोंखाल 60 वर्ष

घायल

सानू निवासी तकुलसारी,बिरोखाल उम्र 16 वर्ष

अनुराग निवासी तकुलसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष

आदित्य निवासी तकुलसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष

आयुष निवासी तकुलसारी उम्र 11 वर्ष

    Ad Ad Ad Ad Ad
    लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

    👉 Join our WhatsApp Group

    👉 Subscribe our YouTube Channel

    👉 Like our Facebook Page