Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद न्यायालय परिसर खाली कर दिए गए। जिला पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल, रामनगर कोर्ट और हल्द्वानी के जजी कोर्ट में तलाशी ली। नैनीताल में बॉम्ब और डॉग स्क्वाड सक्रिय।
हल्द्वानी के बार एसोसिएशन अध्यक्ष के.के. पंत ने बताया कि सरकारी मेल पर संभवतः पाकिस्तान की आईडी में लिखी एक मेल आई। उसमें लिखा है कि “आपके कोर्ट में जज के चैम्बर में 12 आर.डी.एक्स. आई.ई.डी.लगाई गई है, जो जल्द फटेगी। तमिलनाडु में ई.डब्ल्यू.एस.रिजर्वेशन लागू होने से रोकें” दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करवा लें। ये मेल 16 फरवरी सवेरे 8:41:53 पर sunniya_dasan@outlook.com की तरफ से To :- dj-nai-uk@nic.in को आई। जिसमें न्यायालय को उड़ाने की हिंदी और अंग्रेजी में धमकी दी गई।

मेल की जानकारी मिलने के बाद दोपहर सभी न्यायालय खाली हो गए। दोपहर 1:30बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सके। इस बीच कोतवाल विजय मेहता और एस.पी. क्राइम मंनोज कत्याल हल्द्वानी कोर्ट परिसर में पहुंचे और न्यायालय परिसर का जायज़ा लिया।कथाकथित मेल में LTTE – Pakistan ISI का भी जिक्र किया गया है।
नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर चारों तरफ छानबीन की गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी