पुलिस भर्ती में इन युवाओं को मिलेगी ख़ास तवज्जो- CM धामी


उत्तराखंड : सुनहरे अवसर और बेहतर भविष्य की शक़्ल में देश भर के युवाओं को सेना में सेवाएं देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी योजना की शुरुआत की है. केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्नीपथ योजना के तहत देश के युवाओं को 4 साल तक सेना में नौकरी करने का मौका मिलेगा. योजना के लॉन्च होने के बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. इस योजना के तहत 10वीं और 12 वीं के छात्र को मौका मिलेगा. यही नहीं, अगर इस नौकरी के दौरान शहिद होने पर शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारत सरकार ने एक बड़ी योजना लांच की हैं. हालाकि, यह अग्नि पथ नाम से योजना लांच की गई हैं. इस योजना के अंतर्गत देश के जवान 4 साल तक सेना में अपनी सेवा दे सकेंगे. 4 साल तक सेना में काम करने के बाद कुछ युवा रिटायर्ड होगे. साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए एक बड़ा रास्ता खोला है.
पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बड़ी बात
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निपथ योजना शुरू किए जाने को लेकर केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार सेना और सेना से जुड़े हुए लोगो के लिए बेहतर कार्य कर रही है. इस योजना से देश के युवा, सेना में अपनी सेवाएं दे पाएंगे. अनुधिक तकनीकी के माध्यम से युवाओं को ट्रेनिंग की जाएगी. युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा. चार साल की नौकरी के दौरान अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस भर्ती में इन युवाओं को तवज्जो दिया जाएगा.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत
10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…
रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल