Ad

National Games : फुटबॉल में उत्तराखंड की गोवा पर धमाकेदार जीत_अब सेमीफाइनल में ये टीमें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम और इंद्रा गांधी इंटर नेशनल स्टेडियम में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता अब निर्णायक दौर में पहुंच गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

आज सोमवार को रोमांचक मूकाबलों में मणिपुर और दिल्ली के बीच पहला मैच हुआ। इस जबरदस्त मुकाबले में मणिपुर ने दिल्ली को 2-0 से हराया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन सेकंड हाफ में मणिपुर के जर्सी नंबर 10 के खिलाड़ी जहीर खान ने 65वें मिनट में शानदार गोल करके मणिपुर को 1-0 की बढ़त दिलाई।

दिल्ली ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वे चूक गए। 90 मिनट के बाद मणिपुर के जर्सी नंबर 9 ने एक और गोल दागकर मणिपुर की बढ़त को 2-0 कर दिया। एक्स्ट्रा टाइम में भी दिल्ली गोल नहीं कर पाई, और इस प्रकार मणिपुर ने दिल्ली को 2-0 से हराया।

इसके बाद, हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में ही केरल और सर्विसेज के बीच दूसरा मैच खेला गया। केरल ने सर्विसेज को 3-0 से हराया। पहले हाफ के पहले मिनट में ही केरल के आदिल ने गोल करके अपनी टीम का इरादा स्पष्ट कर दिया। फिर सेकेंड हाफ में आदिल ने 50वें मिनट में दूसरा गोल किया। बाद में केरल के एक अन्य खिलाड़ी ने तीसरा गोल किया, जिससे सर्विसेज को हराकर केरल ने 3-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सर्विसेज की टीम राष्ट्रीय खेलों के फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इस दिन का तीसरा मैच गोलापार स्टेडियम में मिजोरम और असम के बीच खेला गया, जिसमें मिजोरम ने 3-0 से विजय प्राप्त की।

उत्तराखंड की गोवा पर धमाकेदार जीत

चौथा मैच हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गोवा और उत्तराखंड के बीच हुआ, जो इस सीरीज का सबसे रोमांचकारी मैच साबित हुआ। उत्तराखंड ने शानदार वापसी करते हुए गोवा को 4-1 से हराया। उत्तराखंड ने पहले 24 मिनट में ही दो गोल करके अपनी बढ़त बनाई। इसके बाद, उन्होंने लगातार दो गोल और दागे, जबकि गोवा केवल एक गोल कर पाया। उत्तराखंड के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए हल्द्वानी और आसपास के इलाकों से हजारों दर्शक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव और एशिया तलवारबाजी के महासचिव राजीव मेहता उपस्थित रहे। साथ ही उपनिदेशक खेल रसिका सिद्दीकी और जिला कीड़ा अधिकारी निर्मला पंत भी मौजूद थे।

अब सेमीफाइनल में केरला, दिल्ली, असम, और उत्तराखंड की टीमें भिड़ेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page