Ad

“कानून से ऊपर कोई नहीं” – दून डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती कांड में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का खुलासा होने के बाद, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनसे लूटी गई नगदी और फर्जी डॉलरों की बरामदगी की गई है। यह पूरी वारदात सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर लूटपाट करने की एक सुनियोजित साजिश थी।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट किया कि “कानून सबके लिए समान है।” उन्होंने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह वर्दीधारी हो या आम नागरिक। जो भी अपराध में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

डीजीपी ने इस मामले में थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों की शिथिल पर्यवेक्षण की भी जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page