

उत्तराखंड में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि राजधानी देहरादून में बारिश होने के आसार नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
24 के बाद भारी बारिश का अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..