

हल्द्वानी – लालकुआं : कोतवाली इलाके में आज अचानक कुछ युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट इतनी खतरनाक हो गई कि एक पक्ष ने दिनदहाड़े दूसरे पक्ष पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कई ग्रामीण बाल बाल बच गए।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
अपडेट :
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पांच युवको को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला के दुकान के आवंटन को लेकर मीटिंग चल रही थी इस दौरान मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक दौलीया गांव में सस्ता गला दुकान की दुकान का आवंटन होनी थी इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे जहां आरोपियों ने दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग कर वहां से भाग खड़े हुए जहां पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा है. पुलिस आरोपियों के पास से कार भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मौके पर चार राउंड फायरिंग हुई है मौके से कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूरे मामले में पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि हल्दूचौड़ के दौलिया में फायरिंग की सूचना मिली थी पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पुछताछ की जा रही है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य समाने आयेगें उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में दुकानों का किराया बढ़ेगा,टैक्स में 25% छूट
हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान
धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..
Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग