

उत्तराखंड : धामी सरकार नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। जल्दी ही लंबे समय से इंतजार कर रहे IAS और PCS अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी हो सकती है। खबर है कि कई दिनों से IAS और पीसीएस अधिकारियों की सूची को लेकर होमवर्क किया जा रहा था, जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है।
ऐसे में अब जल्द ही अगले 24 घंटे के भीतर अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी हो सकती है। जिन अधिकारियों के तबादले होने जा रहे हैं, उनमें शासन के अपर सचिव से लेकर जिलों के जिलाधिकारी, CDO और ADM स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
उत्तराखंड सरकार इससे पहले शासन स्तर पर भी बड़े बदलाव कर चुकी है. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से लेकर कई सचिवों के विभागों को बदला जा चुका है. इस दौरान जिलों के जिलाधिकारी और शासन में अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले नहीं किए गए थे।
साथ ही PCS स्तर के अफसरों को भी तबादला सूची का इंतजार था. लिहाजा नई सूची में अब इन अधिकारियों को भी स्थानांतरण के रूप में जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के बाद इस सूची को जारी करने के लिए अंतिम औपचारिकता को भी पूरा कर लिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि