Ad

फिर एक बेटी हुई दहेज़ उत्पीड़न का शिकार.. हुई मौत.. पति और सास कों लिया गया हिरासत में… जाने पूरी खबर…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

: चम्पावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत लोहाघाट में नवविवाहिता की दहेज हत्या मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
लोहाघाट क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया है।
26 अप्रैल को ग्राम पाटन पाटनी निवासी मनोज कुमार ने थाना लोहाघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी का विवाह कोयाटी खालसा निवासी अनिल कुमार पुत्र गिरधारी राम के साथ जून 2020 में हुआ था। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ महीनों बाद उसकी बेटी ने बताया कि अनिल व उसकी मां तुलसी देवी उसे दहेज लाने के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। बताया कि उसने अनिल को स्कूटी खरीदने के लिए 30 हजार रुपये भी दिए। उसकी बेटी सपना ने बताया कि उसकी सोने की अंगूठी और मांग टीका भी अनिल ने बेच दिया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि गत 25 अप्रैल को सपना के ससुर गिरधारी राम का फोन आया कि तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

ADVERTISEMENTSAd

मामले की विवेचना सीओ अशोक कुमार परिहार ने की। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। विवेचना के दौरान मृतका के पति अनिल कुमार एवं उसकी मां तुलसी देवी के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले। इस पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *