Ad

महिलाओं की टीम ने किया कमाल.. शराब बेचने और पीने वाले पियक्कड़ों को पकड़ने के बाद किया पुलिस के हवाले..जाने पूरी खबर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर शराब बेचने और पीने वाले पियक्कड़ों को पकड़ने के बाद उन्हें खदेड़ कर पुलिस के हवाले करने के लिए समाजसेवी महिलाओं की एक टीम तैयार हुई है महिलाओं की यह टीम रोजाना अभियान चलाकर शराबियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रही है इस संबंध में जागरूक महिलाओं ने दिनेशपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की, उन्होंने कहा कि शराब पीने वालों के लिए धाराएं कम है इन पर कोई ठोस कार्रवाई करनी चाहिए जिससे दोबारा इस तरह के कार्य न करें

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि शहर में शाम होती ही शराबियों की टोली खुलेआम गैर कानूनी ढंग से विभिन्न चौराहों, खाने के होटलों, शराब के ठेकों के आस पास के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाने का कार्य शुरु कर देती है। शराब के नशे में घुत पियक्कड़ों के द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ आदि की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है
पुलिस जब तक सूचना पर पहुंची है तब तक शराबी फरार हो जाते हैं। पुलिस के अलावा अब शराबियों पर शिकंजा कसने के लिये समाज सेवी तेज तर्रार महिलाओं की एक टीम तैयार हुई है जो कि आय दिन सुरक्षा को लेकर लाठी डंडों से लैस होकर शराबियों को पकड़ते हुए उन्हें पुलिस के हवाले करने का कार्य करेगी। महिलाओ ने बताया कि 2 दर्जन से ऊपर महिलाओं की टीम इस कार्य को अंजाम देगी। बताया कि अभियान कानून के दायरे में रहकर चलाया जाएगा।

बाइट – ग्रामीण महिला
बाइट – ग्रामीण महिला
बाइट – ग्रामीण महिला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *