Ad

हल्द्वानी के प्लान बी स्पा में पुलिस की दबिश में खुला काले धंधे का सच, 5 को छुड़ाया

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम शनिवार को हल्द्वानी के होटलों व स्पा सेंटर की चेकिंग में जुटी थी। इस बीच टीम नैनीताल रोड पर टेड़ी पुलिया के पास प्लान बी नाम के स्पा सेंटर में पहुंची। पुलिस को देखते ही काउंटर पर बैठा एक युवक भाग निकला। जिसके बाद टीम ने यहां कमरों की तलाशी लेना शुरू की।

ADVERTISEMENTSAd

एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग सेल ने नैनीताल रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारने के बाद यहां रैकेट चलाने के आरोप में दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, मौके पर कोई पुरुष टीम को नहीं मिला।

पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार कर रहे एक सेंटर में छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर से पांच महिलाएं को छुड़वाया गया है। पता चला कि दो महिलाएं दिल्ली और फरीदाबाद क्षेत्र की है। जबकि तीन काठगोदाम व बरेली रोड क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस इन पांच महिलाओं के बयान दर्ज कर काउंसलिंग कर रही है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर संचालक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी फरार है।

शनिवार को पुलिस टीम होटल और स्पा सेंटर में सत्यापन कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्लान बी नाम के स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इस पर इंसपेक्टर लता जोशी के नेतृत्व में टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी। काउंटर में पूछताछ शुरू की तो कर्मचारी चकमा देकर फरार हो गया।

इंट्री रजिस्टर की जांच में 30 मई के बाद किसी का नाम दर्ज नहीं मिला। स्पा सेंटर के पास वाले कमरे की तलाशी लेने से आपत्तिजनक सामग्री, पीटी कैमरा और डीवीआर मिली। दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर पांच महिलाएं मिलीं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि स्पा सेंटर संचालक अंजू गुप्ता निवासी काठगोदाम और अरुण गुलाटी निवासी सेक्टर 22 फरीदाबाद हरियाणा के कहने पर यहां अनैतिक कार्य कर रही हैं। दोनों उनसे मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा करवाते हैं।उन्होंने पुलिस को बताया कि स्पा सेंटर का संचालन काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और सेक्टर 22 फरीदाबाद निवासी अरुण गुलाटी करते हैं। पांचों को यहां लोन के बाद मसाज के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जाता है। जिसके ऐवज में वसूले गए पैसे बाहर काउंटर पर ही जमा कर लिए जाते थे।

पुलिस ने पांचों को मुक्‍त कराने के बाद स्पा सेंटर सील भी कर दिया। वहीं, काठगोदाम थाने में फरार अंजू और अरुण के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है। वहीं, अंजू को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अब टीम गुलाटी की तलाश में जुटी है। छापेमारी टीम में निरीक्षक लता जोशी, दारोगा लता खत्री, महिला सिपाही रूचि दत्ता, आनंदी सती आदि शामिल रहे।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका अंजू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि अरुण गुलाटी के बारे में पता किया जा रहा है। वहां से छुड़ाई गई पांच महिलाओं के बयान दर्ज कर उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

रैकेट गिरोह की मुख्य सरगना अंजू है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा आपराधिक रिकार्ड को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फरार व्यक्ति को भी टीम जल्द पकड़ लेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *