परिवहन कर अधिकारी ने खुद को गोली से उड़ाया,ICU में..


एआरटीओ रुद्रपुर में तैनात परिवहन कर अधिकारी ने खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले जाया गया । जहां उनकी गम्भीर हालत देखते हुए हॉयर सेंटर रेफेर कर दिया गया। काशीपुर के रामनगर रोड निवासी जसवीर सिंह पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवम राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि जसवीर ने सुबह सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह-सुबह पड़ोसियों ने जसवीर के रामनगर रोड स्थित घर पर गोली की आवाज सुनी। इससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों का कहना है कि जसवीर ने सुबह सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली।
एलडी भट्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थित नाजुक बताकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें आइसीयू में रखा है जहां उनकी स्थिति अब भी नाजुक बताई जा रही है। जसवीर से आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, यह अभी पता नहीं चल सका है। मामले में कोतवाली पुलिस भी पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजन स्तब्ध है। बताया गया है कि जसवीर पूर्व में छात्र संघ के उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी