Nainital – महिला को निवाला बनाने वाला बाघ पिंजरे में हुआ कैद_देखिए ये Video..


उत्तराखण्ड में नैनीताल के ओखलड़ूंगा क्षेत्र में महिला को अपना निवाला बनाने वाला बाघ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है।
नैनीताल जिले में रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के ओखलढुंगा क्षेत्र में बीती 8 जनवरी की शाम घर के पास ही लकड़ी लेने जंगल गयी एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद गुरुवार को वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पिंजरे में ताला लगाने को लेकर ग्रामीणों का विवाद भी हो गया था। पिंजरे का ताला खोला तो बाघ घटना के 48 घंटों में पिंजरे में कैद हो गया जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
घटना के अनुसार, नैनीताल जिले के कई इलाकों में इन दिनों बाघ का आतंक बना है। इस बाघ पर इसी 8 से 10 तारिख तक 3 लोगो को अपना निवाला बनाने का शक है। इसमें, एक महिला के साथ 2 पुरुष शामिल हैं। ओखलढुंगा गांव में घर के पास जंगल में लकड़ी लेने के लिए गयी 48 वर्षीय शांति देवी पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिसमे महिला की मौत हो गयी थी।
वन विभाग और ग्रामीणों को महिला का शव क्षत विक्षत हालात में मिला था। ग्रामीणों ने बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की मांग और प्रदर्शन किया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही स्थानीय प्रशासन से भी ग्रामीणों की झड़प हुई थी। विभाग ने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और पिजड़ा लगा दिया।
बीती देर बाघ इस पिजड़े में कैद हो गया, जिसको लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे वन्यकर्मियों द्वारा देखा गया और सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के रैस्क्यू सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..