Ad

नैनीताल-हल्द्वानी नगर निकायों की मतगणना के लिए प्रेक्षकों की तैनाती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य निर्वाचन आयोग ने नैनीताल और हल्द्वानी नगर निकायों की आगामी मतगणना को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए सामान्य प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। नगर निगम हल्द्वानी और नगर पालिका लालकुआं में झरना कमठान, नगर पालिका रामनगर और कालाढूंगी में मोहम्मद नासिर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, नगर पालिका नैनीताल, भवाली और भीमताल के लिए आकाश गंगवार को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा, प्रत्येक प्रेक्षक के साथ एक लाइजन ऑफिसर भी नामित किया गया है। नगर निगम हल्द्वानी और लालकुआं के लिए हितेश पंत, नगर पालिका रामनगर और कालाढूंगी में कुंदन पांगती, तथा नगर पालिका नैनीताल, भवाली और भीमताल के लिए कमल किशोर जोशी लाइजन ऑफिसर होंगे।

नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल प्रेक्षक ऋचा सिंह ने यह जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि सभी नामित प्रेक्षक और लाइजन ऑफिसर मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शिता और दक्षता से संपन्न कराने में अपना योगदान देंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page