चारों तरफ से घिरी राजधानी काबुल.. तालिबान का वादा..नही लगाएंगे सेना को हाथ…

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल भी अफगान सरकार के हाथ से निकलकर तालिबान के हाथ में जाते दिख रही है. तालिबानियों ने काबुल को चारों ओर से घेर लिया है. इस बीच तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसके लड़ाके काबुल के बाहर ही खड़े हैं और शांति से राजधानी में घुसने के लिए बातचीत जारी है. तालिबान का ये भी कहना है कि वो किसी भी नागरिक या सेना पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा.
अफगानिस्तान के तीन अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि तालिबान काबुल के बाहरी इलाकों में पहुंच चुका है. तालिबान ने काबुल से सटे कालाकान, कराबाग और पाघमान पहुंच गए हैं. इसके बाद से ही काबुल में अफरातफरी भी मचने लगी है. सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को तुरंत घर भेज दिया है. इसके बाद तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा कि वो जबरदस्ती काबुल में नहीं घुसेगा. शांति से प्रवेश के लिए बातचीत जारी है. तालिबान ने ये भी वादा किया कि वो किसी भी नागरिक या सेना के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा. तालिबान के मुताबिक, अब पूरे देश पर उसका कब्जा हो गया है.
तालिबान ने कहा, क्योंकि राजधानी काबुल बड़ी और घनी आबादी वाली है, इसलिए वो यहां जबरदस्ती नहीं घुसना चाहते, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रवेश करना चाहते हैं. उसने कहा कि बातचीत चल रही है और जब तक बात चल रही है, तब तक किसी भी व्यक्ति या उसकी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए और लोगों के जान को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए.
तालिबान ने आगे कहा, हमारा इरादा किसी से बदला लेने का नहीं है. काबुल में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी और सेना के लोगों को हमने माफ कर दिया है और सभी सुरक्षित हैं. किसी के खिलाफ कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की जाएगी. सब अपने ही देश में हैं. बयान में आगे कहा गया है कि सभी लोग घर पर ही रहें और देश छोड़ने की कोशिश न करें. तालिबान ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी अफगानी खुद को भविष्य की इस्लामी व्यवस्था में एक जिम्मेदार सरकार को देखें.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी