सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों को पीट-पीट कर मार डाला..तीसरी बेटी की हालत गंभीर..देखे जाने पूरा मामला..

BULANDSHAHER UP SHABAB SHEHZAD KHAN GKM NEWS बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है मामला शिकारपुर के बारह खंभा अंबेडकर नगर का है। फिलहाल आरोपी पति की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह अंबेडकरनगर मुहल्ले में आरोपी सईद ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर हथौड़े से हमला किया। इस हमले में पत्नी और दो बेटियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सईद पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सईद मानसिक रोगी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है इसके लिए बकायदा टीमें गठित की गई है। मौके पर कई सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ