

योगगुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुस्लिम युवकों के खाने में थूकने, पेशाब आदि करने की घटनाओं का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया है। योगगुरु रामदेव ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर मुस्लिम धर्मगुरु चुप्पी साधे हुए है। उन्होनें कहा कि ऐसी घटनाओं से मुस्लिम धर्म और कुरान पाक का प्रचार नहीं होता है मुसलमान और कुरान ऐसी घटनाओं से बदनाम हो रहे है।
शनिवार को कनखल के दिव्य योग मंदिर में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कन्या पूजन किया। इस दौरान योगगुरु और आचार्य ने लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल थूकने, पेशाब करने और गंदगी फैलाने की वीडियो पर बोलते हुए योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा की ऐसी घटनाओं का मुस्लिम मुल्लो, मौलवियों और धर्मगुरु को आगे आकर बोलना चाहिए।
ऐसी घटनाओं से इस्लाम का प्रचार नहीं होता है। कई दफा घटनाएं हो गई है। मुस्लिम धर्मगुरु ऐसी घटनाओं पर मौन हो जाते है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं को बोलना चाहिए। कट्टरता से घटनाओं का विरोध करना चाहिए। यह सभ्य मानव समाज के लिए कलंक जैसी घटनाएं है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani में KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का गेम ओवर_लाखों के मोबाइल मिले..Video
हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, किसानों के साथ खड़ा दिखा सिस्टम..
रि. ब्रिगेडियर हत्याकांड में दो और गिरफ्तार,एक बदमाश को लगी गोली
हल्द्वानी: अनहोनी टली – गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया
Haldwani – LPG उपभोक्ताओं के लिए अपडेट_आज इन इलाकों में पहुंचेगी गैस