

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के लालकुआँ के नकली नोट मामले में पुलिस आज सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। नकली नोट के कनेक्शन में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।जिनसे अब तक लाखों की नकली करेंसी भी पुलिस पकड़ चुकी है। नकली नोट मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं। वही नकली नोटों के मामले को लेकर पुलिस अब तक 48 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जांच में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम सामने आ रहा है। नकली नोट प्रकरण में पुलिस अब तक 48 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।
बताते चले कि हल्दूचौड़ पुलिस ने बीते बुधवार को लालकुआं निवासी ज्वेलर शुभम वर्मा और राजू नामक युवक को 9000 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे थे। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब 48 सदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।
इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का धमाका, 250 लोगों को लौटाई खुशी! 55 लाख के मोबाइल रिकवर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : नदी में समाई इनोवा, 4 लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी
हल्द्वानी सीट पर कौस्तुबानंद ने ठोका दावा, कहा_कांग्रेस का सफाया तय
हल्द्वानी नगर निगम ने शुरू की शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री
High Court- मंत्री रेखा आर्या के आरोपों के खिलाफ पति गिरधारी को नहीं मिली राहत_अब गिरफ्तारी..