Ad

नैनीताल में लोगों पर हमलावर हुए लंगूर, महिला पर्यटक को दिया धक्का..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब आपसी विवाद के बाद लगूरों के एक समूह ने पर्यटक और स्थानीय लोगों को धक्का मारना शुरू कर दिया। लंगूर के धक्के से एक महिला पर्यटक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
नैनीताल में मल्लीताल के मस्जिद चौराहे पर आज दोपहर बारह बजे लंगूरों का हंगामा देखने को मिला।

ADVERTISEMENTSAd

प्रत्यक्षदर्शी मोहन गाइड ने बताया कि कुछ देर पहले एक लंगूर के बच्चे को बिजली के तारों से करेंट लग गया, जिससे वो अचेत हो गया। इसे देखकर लंगूर असहज हो गए और उन्होंने तांडव मचाना शुरू कर दिया। पहले तो लंगूरों के गुटों में आपस में दौड़भाग की। फिर अचानक एक भीमकाय लंगूर ने मस्जिद से पार्किंग की तरफ जाते मार्ग में दौड़कर महिला पर्यटक पर छलांग लगा दी।

इससे महिला दीवार पर जा गिरी और उनके सिर से खून की फुहार छूट गई। ये देखकर वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने महिला को उठाया और सिर से बह रहे खून को दुपट्टे से बांधा। लोगों ने महिला को टैक्सी बाइक से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

इस घटना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बड़ी संख्या में जुटी पुलिस ने लंगूरों के हमले से खुद को संभालने के साथ ही लोगों को सतर्क होकर चलने को कहा। पुलिस ने डी.सी.आर.के माध्यम से वन विभाग को भी घटना से सूचित कराया। खबर लिखे जाने तक लंगूर थोड़ा शांत हो गए थे। चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से आई महिला पर्यटक के सिर पर छह टांके लगे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *