SDRF टीम ने अपनी जान जोख़िम में डाल कर हल्द्वानी के रजत का अधजला शव गहरी खाई से निकाला(Video)..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के भीमताल स्थित सुसाइड प्वाइंट पर 500 मीटर गहरी खाई से एस.डी.आर.एफ.टीम ने अधजले शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया ।
बीते रोज भीमताल पुलिस के साथ एस.डी.आर.एफ.टीम को सड़क पर एक मोटर साइकिल लावारिस हालात में खड़ी मिली थी । उन्हें सूचना मिली थी कि भीमताल से काठगोदाम मार्ग में सुसाइड प्वाइंट के पास गहरी खाई में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ.पोस्ट नैनीताल से टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गुरुवार देर शाम अंधेरा, खाई और जंगली जानवर होने के कारण टीम को सफलता नहीं मिल सकी, जिसके कारण आज सवेरे शव की तलाश शुरू हुई ।


एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल पर गहरी खाई में उतरी और शव की तलाश की । टीम ने 500 मीटर गहरी खाई से हल्द्वानी के देवलचौड निवासी 27 वर्षीय रजत भल्ला पुत्र श्री लक्ष्मी लाल के शव को बरामद कर अत्यंत दुर्गम रास्तो से मुख्य मार्ग तक पहुचाया । टीम ने इसके लिए बॉडी बैग और रोप का इस्तेमाल किया और अंत मे शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया। एस.डी.आर.एफ.पोस्ट के प्रभारी मुख्य आरक्षी लाल सिंह ने बताया कि युवक का शव आधा जला हुआ था। जिसकी पहचान उनके परिजनों ने कर ली है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *