दुःखद हादसा : गहरी खाई में समाई कार, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की हालत नाज़ुक..

हिमाचल सीमावर्ती बानपुर के पास एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी।। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।। यह हादसा देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के अंतर्गत बानपुर के निकट हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बानपुर रोड पर अचानक एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में चालक को छोड़कर सभी एक ही परिवार के लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर बचाव दल के साथ पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों वह घायलों को खाई से मुख्य सड़क मार्ग तक लेकर आए। जहां से सभी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मृतकों में चालक जग्गी, परिवार के मुखिया बानपुर निवासी संजय, उनकी पत्नी बबली,पुत्र निखिल, साला जगदीश शामिल है। जबकि उनकी बेटी को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। यह घटना सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..