जानिये कौन हैं ‘ ड्रोन किलर ‘ गन्स की कमांडर सरिया अब्बासी जो पूर्वी लद्दाख में L-70 के साथ तैनात हैं LAC पर..

अरुणाचल और पूर्वी लद्दाख़ में भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने अरुणाचल के तवांग में एंटी एयरक्राफ्ट गन L-70 तैनात किया है। ऊंचे पड़ाही इलाकों में M-777 होवित्जर और स्वीडिश बोफोर्स तोपों की तैनाती पहले से ही है। कैप्टन सरिया अब्बासी ने बताया कि L-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन सभी तरह के मानवरहित वाहनों, मानवरहित जंगी विमानों, हेलिकॉप्टर और आधुनिक विमानों को निशाना बना सकता है।

LAC पर चीन से चल रही तनातनी के बीच अरुणाचल प्रदेश के फारवर्ड लोकेशन पर भारतीय सेना की ‘ड्रोन किलर’ गन्स की युवा कमांडर कैप्टन सरिया अब्बासी की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है बायो टेक्नोलॉजी से बीटेक सरिया अब्बासी पिछले 4 साल से आर्मी एयर डिफेंस (एएडी) रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रही हैं और इन दिनों तवांग और बूमला के बीच एक अनडिस्क्लोज्ड लोकेशन पर तैनात हैं।

आपको बताते चलें कि कैप्टन सरिया अब्बासी बीते 4 सालों से भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..