Ad

नैनीताल-कैंची धाम जाने का रास्ता होगा आसान, अमृतपुर बाईपास का काम दोबारा शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अमृतपुर बाईपास निर्माण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट का स्टे निरस्त होते ही दोबारा शुरू हुआ काम

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी।अमृतपुर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट ने मार्ग निर्माण पर लगाए गए अंतरिम स्थगन आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है और संबंधित स्थल पर काम दोबारा शुरू कर दिया गया है।

सांसद अजय भट्ट के अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ है। इस बाईपास के बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नैनीताल और कैंची धाम जाने वालों को मिलेगी राहत

अमृतपुर बाईपास मार्ग को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके निर्माण से नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले देश-विदेश के पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने में भी यह मार्ग मददगार साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *