

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अब सैयद शिराज उस्मान होंगे जिसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।सैयद शिराज उस्मान हरिद्वार में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है जिनको अब अपने मूल पद के साथ उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व भी दिया गया है।

बताते चलें लंबे समय से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद को लेकर चर्चाएं आम थीं जिसके चलते शासन ने बड़ा और अहम निर्णय लेते हुए हरिद्वार में तैनात ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सैयद शिराज उस्मान को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि आई पी एस मुख्तार मोहसिन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्य भी बेहद सराहनीय रहा है उन्होंने भी बहुत कम समय में बड़ी ईमानदारी के साथ कुछ अहम फैसले लिए जिसके चलते दरगाह साबिर पाक रह0और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड को काफी लाभ भी मिला।
वक्फ बोर्ड के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आने से उम्मीद जताई जा रही है की कलियर शरीफ दरगाह के विकास कार्यों में तेजी आएगी। सैयद शिराज उस्मान पिछले लंबे समय तक रुड़की में भी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रहे हैं और वह समय समय पर कलियर शरीफ आते जाते रहे हैं और वहां की समस्याओं से वह बखूबी वाकिफ हैं सरकार के इस निर्णय का कलियर शरीफ के लोगों ने स्वागत किया है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
डीएम के आदेश के बावजूद, लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच अधर में_ फाइल कहां अटकी
हल्द्वानी हादसे में तीसरे दोस्त की भी थम गई सांसें, तीन परिवारों के सपने उजड़ गए..
हल्द्वानी से पहाड़ को आने जाने वाले देख लें ये नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकते हैं परेशान..
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक IFS साकेत बडोला ने इस्तीफा दिया,11 साल पहले VRS_वन विभाग में हलचल