वानर के किरदार में जेल से फरार कैदी की पुलिस से मुठभेड़..


उत्तराखंड: हरिद्वार जिला कारागार से पिछले साल दशहरे के दिन दो अभियुक्त पंकज और रामकुमार ने जेल की दीवार फांदकर फरारी की थी। जहां रामकुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, वहीं पंकज की तलाश जारी थी। गुरुवार रात, एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार कैदी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
11 अक्टूबर को रामलीला के दौरान, पंकज और रामकुमार को वानर सेना का हिस्सा बनने का मौका मिला। इस मौके का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए। जेल प्रशासन को जब गिनती के दौरान फरारी का पता चला, तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। रामकुमार को पहले ही हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया था। पंकज को गिरफ्तार कर घायल हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पंकज इतने महीनों तक कहां छिपा था और उसे किसकी मदद मिली। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस फरारी के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने