रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज होने पर पत्रकारों में भारी आक्रोश..


हल्द्वानी – लालकुआं : वरिष्ठ पत्रकार और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष राजीव चावला पर रंगदारी का आरोप लगाते हुए झूठा मुकदमा दर्ज होने के बाद पत्रकारों में गहरा आक्रोश फैल गया है। इस विरोध में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में लालकुआं और हल्दूचौड़ इकाइयों ने एकजुट होकर तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और एसएसपी उधम सिंह नगर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि किसी भी पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने से पहले पुलिस को मामले की पूरी जांच करनी चाहिए, ताकि बिना उचित प्रमाण के आरोप न लगें। सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों का भी इस विरोध में पूरा समर्थन मिला। आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जोशी ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए बताया कि पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से पहले एसपी स्तर के अधिकारी द्वारा जांच जरूरी है।
पत्रकारों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की, ताकि सच सामने आ सके और जांच निष्पक्ष रूप से की जा सके। ज्ञापन देने में शैलेंद्र कुमार सिंह, जीवन पांडे, सचिन गुप्ता, पीयूष जोशी, रोहित भट्ट, जफर अंसारी, राकेश बत्रा, मजाहिर खान और अनुज शर्मा व अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने