उत्तराखंड में फिर डोली धरती,लगातार भूकंप के झटको से लोगों में दहशत..


भूकंप के लगातार झटकों से दहशत का माहौल
उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के लगातार झटके लोगों को डर और चिंता में डाल रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9:29 बजे एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.07 मेग्नीट्यूड थी। पिछले छह दिनों में यह नौवां भूकंप का झटका था। गुरुवार शाम को भी भूकंप के झटके से लोग डर गए थे, जब 7:31 बजे 2.7 रिक्टर स्केल पर भूकंप मापा गया। इसका केंद्र बड़कोट तहसील के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।
भूकंप के झटके आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर आ गए, जिससे दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी। इन झटकों के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर भी गिरे थे।
भूकंप के लगातार आ रहे झटकों से उत्तरकाशी जनपद में लोग दहशत में हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..