

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ईद के पाक मौके पर फ्लैट्स मैदान में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने देश में सुख शांति अमन चैन की दुआ की। जामा मस्जिद इमाम ने बताया कि रोजेदार नमाजियों ने सवेरे ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और अल्लाह से एकता बनाए रखने समेत देश दुनिया में अमन और चैन का राज कायम करने की गुजारिश की। नमाज अदायगी के दौरान नैनीताल पुलिस ने मॉल रोड से पुराना घोड़ा स्टैंड, आर्य समाज और मस्जिद होते हुए हाई कोर्ट जाने वाले मोटर मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस ने मोटर वाहनों के लिए पंत पार्क से फ्लैट्स पार्किंग और मस्जिद के पीछे से हाईकोर्ट जाने वाले मार्ग को चालू किया। नमाज के दौरान पुलिस की चप्पे चप्पे पर बारीख नजर रही। नमाज के बाद सभी मुस्लिमों समेत दूसरे धर्मों के लोगों ने बधाई संदेश दिए और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नैनीताल में ईद की नमाज शांति के साथ सम्पन्न हुई।

हल्द्वानी की ईदगाह में भी हजारों की तादाद में पहुंचकर नमाजियों ने नमाजे ईद उल फितर अदा की नमाज के बाद देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई, ईद की नमाज के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी का माहौल था लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी इस मौके पर पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रही।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे 10th और 12th के एग्जाम
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने माना अधिकारों का हनन_निदेशक तलब
दरमवाल का बड़ा दावा, कालाढूंगी से टिकट मिला तो जिले की छह सीटों पर खिलाएंगे कमल
पार्षद प्रशांत खरोला कौन हैं..जिनका जिला कोर्ट देहरादून से पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट ने मंगाया