

ऊत्तराखण्ड के भीमताल की चाफी नदी में डूबने से दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई है। युवकों को लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था और आज दोनों के शव के समीप से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल जिले में भीमताल के चाफी गांव में कलसा नदी बहती है। इस नदी में आज स्थानीय लोगों को दो युवकों के शव मिले। भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक ब्रजवासी और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से लापता थे। दोनों को कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के किनारे पड़े हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक चैक अप के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन, दोनों लाडलों के शुक्रवार देर रात तक नहीं पहुंचने के बाद से ही तलाश रहे थे। आज दोनों के शव मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों की स्कूटी और मोबाइल की जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद