उप्र में शुरू हुआ सियासी संग्राम.. बिछने लगी बिसात.. अमित शाह, योगी, प्रियंका और अखिलेश यादव की यहाँ रैली…

भले ही अभी निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की हो लेकिन चुनावी माहौल इन राज्यों में दिखाई देने लगा है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी तापमान हर दिन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।
जनसंपर्क, रैली और जनसभाएं शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की गुरुवार को जनसभाएं होने जा रही हैं। आज गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव की रैलियां हैं। पश्चिमी यूपी में बड़ी सियासी टक्कर देखने को मिलने वाली है। जहां सहारनपुर में आज दोपहर अमित शाह की बड़ी रैली है। जहां वो मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे।
तो उधर, मुरादाबाद में आज प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा रैली करेंगी। अमित शाह आज सहारनपुर में जाटलैंड में कृषि कानून लागू करने के बाद नाराज चल रहे किसानों को भी मनने का काम करेंगे । हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं, अब किसानों की नाराजगी भी दूर हो गई होगी। सहारनपुर में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। ऐसे ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपनी ससुराल मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।
ये रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। बता दें कि यूपी चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां सभाओं, रैलियों, रथ यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रही है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का चुनावी विजय रथ आज ललितपुर पहुंचेंगे। यूपी में चुनाव अगले साल की शुरुआत में हैं। लेकिन सभी पार्टियां चुनाव प्रचार का शंखनाद कर चुकी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार