Ad

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.. चोरी की हुई लाखो की लकड़ी पकड़ी..दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर  बाज़पुर पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर खाली प्लाट में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर में रखी लाखों की खैर की लकड़ी को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ पकड़ी गई लकड़ी को अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दे कि देर शाम बाजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदपुर नरका टोपा में खाली पड़े प्लाट में खैर की लकड़ी छिपाकर रखी हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरहनी वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कैंटर और ट्रैक्टर ट्राली में छिपाकर रखी गई लाखों रुपए की खैर की लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सद्दाम और जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने पकड़ी गई खैर की लकड़ी और दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बाजपुर कोतवाली के एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों में करीब 70 कुंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

बाइट : जसविंदर सिंह …………… एसएसआई बाजपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *