Ad

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अमेठी उत्तर प्रदेश 07,MARCH 2021 भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के सिर पर गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं।

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहें है, जो रुकने का नाम ही नहीं है। राज्य में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वो कहीं भी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *