


उत्तराखंड के नैनीताल में वन विभाग की तरफ से आयोजित 12 किलोमीटर की ओपन मैराथन रेस में हर उम्र के धावक कसाथ शामिल हुए। मैराथन में पुरुष वर्ग को भवाली के प्रिंस राज यादव ने जीत तो महिला वर्ग में खुशी बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया।

नैनीताल में शनिवार सवेरे उत्तराखंड वन विभाग की तरफ से वाइल्ड लाइफ वीक के अंतर्गत एक मैराथन रेस का आयोजन किया गया। जी.बी.पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान किबतकरक़्फ़ से आयोजित इस 12 किलोमीटर की मैराथन का उद्देश्य रन फ़ॉर वाइल्ड लाइफ रहा। इस मैराथन को पंत पार्क से मुख्य अतिथि ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत और एवरेस्टर तुषि साह ने फ्लैग ऑफ किया। धावक आ0र मॉल रोड से होते हुए तल्लीताल पहुंचे जहां से भवाली मार्ग से पाइंस तक गए और वहां से वापस तल्लीताल आए। फिर धावकों ने लोवर मॉल रोड होते हुए पंत पार्क में रेस समाप्त की। रेस में पुरुष वर्ग में फर्स्ट भवाली निवासी प्रिंस राज यादव, द्वितीय सतीश गौड़ और तृतीय सूर्यांश प्रताप सिंह आए। इसके अलावा महिलाओं में प्रथम स्थान मुक्तेश्वर की खुशी बिष्ट ने हासिल किया। वन विभाग के आर.ओ.अजय रावत ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह में अलग अलग कार्ययक्रम रकहि गए हैं। इसे आम जनता की वन्यजीवों के प्रति एक सद्भावना जगाने के लिए आयोजित किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट