Ad

हल्द्वानी में चल रही खुलेआम बदमाशी, अब्दुल्ला पेट्रोलपंप पर कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह कहीं भी किसी के ऊपर भी हमला कर सकते हैं कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है इसकी बानगी आज एक बार फिर देखने को मिली ।

ADVERTISEMENTSAd

यहां आपको बताते चलें घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वारदात कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोलपम्प की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मियों के साथ बदमाशों ने गाली गलौज करने के साथ-साथ बेरहमी से मारपीट की जो कि वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद से व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिला। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है एसोसिएशन की ओर से वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तरफ से तहरीर दी जा रही है वही आज पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक के बाद व्यापारी आपस में वार्ता कर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा हल्द्वानी में अराजकता चरम पर है कारोबारियों का काम करना आए दिन अब मुश्किल होता जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें बीते दिनों भोटिया पड़ाव में भी बेखौफ़ बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था ।

बड़ा सवाल यह उठता है कौन है यह लोग और क्या है इनकी पावर जो यह कहीं भी कभी भी किसी के भी साथ मारपीट कर सकते हैं या फिर खत्म हो चुका बदमाशों की नजर में खाकी का खौफ ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *