Ad

लालकुआं में नशीले इंजेक्शनों के साथ हल्द्वानी का तस्कर गिरफ़्तार..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये हैं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद लालकुआं पुलिस द्वारा टीम बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी के तहत गठित पुलिस टीम ने हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज के सामने बरेली रोड़ पर अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया उसके पास कुल 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गए व्यक्ति का नाम नाजिर रजा पुत्र साकिर रजा है जो वार्ड नंबर 31 इन्दिरा नगर थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है ।


इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी,आर,वर्मा,हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट,अनील शर्मा,गुरमेज सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *