नैनीझील में कैन्टीन वाले ने लगाई छलांग, आत्महत्या का प्रयास_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में कैंटीन चलाने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते नशे की हालत में झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। झील में पर्यटकों को नौका विहार करा रहे नाविकों ने युवक को झील में छलांग लगाते देखा और समय रहते नाव की मदद से झील से बाहर निकाल लिया।

उन्होंने, पुलिस को सूचित किया। तल्लीताल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुँची। स्थानीय नाविकों और पुलिस की ततपरता के चलते युवक की जान बच गई।
बताया जा रहा है कैंटीन चलाने वाले विक्रम सिंह का देनदारी से जुड़ा कोई मामला है।

बरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page