विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’


हल्द्वानी। शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को अब एक नया ठिकाना मिल गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से तैयार बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया।

करीब 25.50 लाख रुपये की विधायक निधि से तैयार किया गया यह सभागार अब क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी मां और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि उनकी माताजी ने हल्द्वानी के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी का सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनता से जुड़े काम उनकी प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जरूरतों और जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।
विधायक ने कहा कि ‘हृदयेश सभागार’ सिर्फ ईंट-पत्थर से बना एक भवन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन से जुड़ा एक उपयोगी मंच होगा। यहां होने वाले कार्यक्रमों के जरिए लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
बताया कि आने वाले समय में यह सभागार क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती एवं डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, उप कोषाध्यक्ष केदार सिंह पांगती जोहार संस्कृति एवं वेलफेयर सोसाइटी के भूपेंद्र सिंह पांगती, महिला प्रतिनिधि बसंती टोलिया, महिला शोका समिति की अध्यक्ष पुष्पा पांगती समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा मुझे और मेरे परिवार को खतरा है,गैरसैंण में आत्मदाह करूंगा..
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ..
राजभवन से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह के आयोजन को मिली स्वीकृति
कहीं गुजराती रंग, कहीं कुमाऊंनी अंदाज़.. डांडिया की मस्ती में झूमा नैनीताल_Video