नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..


नैनीताल/भीमताल। नैनीताल जिले में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) ने दस्तक दे दी है। अब तक जांच में तीन पशु संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो मामले राजपुरा गौशाला और एक गोविन्दपुर गढ़वाल का है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह के मुताबिक जिले में अब तक 1,22,301 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि 42 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 12 की रिपोर्ट मिल चुकी है और तीन पॉजिटिव पाए गए हैं।
बीमारी पर काबू पाने के लिए 163 टीमें गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण और दवाओं का वितरण कर रही हैं। पशुपालकों को भी लम्पी के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण को दूसरे इलाकों में फैलने से रोकने के लिए बाहरी राज्यों और अन्य स्थानों से गौवंशीय व महिषवंशी पशुओं के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि पशु के शरीर पर गांठ, बुखार या आंख-नाक से पानी आने जैसे लक्षण दिखें तो उसे तुरंत अन्य पशुओं से अलग रखें और नजदीकी पशु चिकित्सालय या विभागीय टीम से संपर्क करें। साफ-सफाई और मच्छर-मक्खियों से बचाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
LumpyVirus
NainitalNews
AnimalHealth
UttarakhandNews
GKMNews



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान
उत्तराखंड विधायक के फार्म हाउस में गैंगरेप, आरोपी दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार
हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व