पत्रकार से एक्ट्रेस बनी उत्तराखंड की बेटी बिग बॉस-15 में आएंगी नज़र…

उत्तराखण्ड: मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस सीजन में टीवी की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी प्रतिभागी के तौर पर नजर आएंगी। डोनल बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। जब से उनके बिग बॉस का हिस्सा बनने की खबर मिली है, हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। वो टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले डोनल एक न्यूज चैनल में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही थीं।

डोनल ने डीडी नेशनल और चित्रहार (2015) को भी होस्ट किया है। डोनल सबसे पहले टीवी शो एयरलाइंस में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें “ट्वि्स्ट वाला लव” में लीड रोल मिला। जिसमें वो डॉक्टर शैली के रूप में दिखीं। साल 2015-17 के बीच “कलश- एक विश्वास” में डोनल ने साक्षी देओल की भूमिका निभाई।उन्हें चर्चा साल 2017-18 में आए शो “एक दीवाना था” और “लाल इश्क” से मिली। डोनल “रूप- मर्द का नया स्वरूप” और “दिल तो हैप्पी है जी” में भी नजर आ चुकी हैं। डोनल अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
इंस्टाग्राम पर करीब 1 मिलियन फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं। अब दर्शक उन्हें “बिग बॉस 15” में देखने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है डोनल यहां भी अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगी। सलमान खान की होस्टिंग वाला टीवी रिएलिटी शो जल्द शुरू होने वाला है। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे शो की थीम इस बार ‘जंगल में संकट’ है। जिसमें डोनल के साथ एक्टर प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज, एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी नजर आएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला” सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई टली…
UOU का 11वां दीक्षांत समारोह_14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 36 मेधावियों को गोल्ड मेडल, अश्वनी लोहानी को मानद उपाधि
उत्तराखंड में भूकंप के झटके_ 31 मिनट में दो बार कांपी धरती
हल्द्वानी में VIP दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद