उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेसियों में भारी उबाल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी तहरीर..जानें पूरा मामला

उत्तराखण्ड :- बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद कांग्रेसी गुस्से में आ गए हैं जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश प्रभारी पर जमकर निशाना साधा है और सीधे तौर पर उन पर सवाल खड़े किए कि वह ऐसी बयानबाजी किस तरीके से कर सकते हैं जबकि एक व्यक्ति देश के लिए इतना सोचता है और देश को लेकर लगातार अपनी बात करता है जिसके परिवार ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है।

आपको बताते चलें कि आज प्रदेश प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने रविवार को कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और प्रियंका गांधी की शादी हिंदुओं से नहीं हुई है लेकिन उन के परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं।
यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेते हुए गौतम ने कहा कि देश की जनता यह देख रही है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह ‘पप्पू’ बनना बंद करें और जनता के मर्म को समझें ।

इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा इस तरीके की बात करना बीजेपी के प्रदेश प्रभारी के लिए शोभा नहीं देता वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता की प्रवक्ता गरिमा महारा धसोनी के साथ के साथ कोतवाली पलटन बाजार में उत्तराखंड भाजपा की प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा अपने नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में थाना प्रभारी कोतवाली नगर, पलटन बाजार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बजे मिलकर अभियोग (FIR)पंजीकृत कराने पहुँचे और उन्होंने दुष्यंत गौतम के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की तहरीर दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..