पति ने अपनी पत्नी पर सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप,पुलिस को सौंपे सबूत

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश .. पीलीभीत में सेक्स रैकेट से जुड़ा मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी की सबूत के साथ सेक्स रैकेट में शामिल होने की शिकायत की है. पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने मामले की जांच थाना कोतवाली थाना अध्यक्ष को सौंप कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. लेकिन, पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. कयास ये भी लगाए जा रहा हैं कि कहीं बीते दिनों पुलिस और सेक्स रैकेट के गठजोड़ के चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है.
शुरू की निगरानी
शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी का बीते कई दिनों से रवैया ठीक न होने के चलते उसने उसकी निगरानी शुरू की. इस दौरान पता चला कि उसकी पत्नी शहर के नामचीन लोगों को लड़कियां सप्लाई कर सेक्स रैकेट चलाती है. दोनों के बीच मारपीट के बाद पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए उसके अश्लील व्हाट्सएप चैट सहित फोटो पुलिस को सौंप दिए. शिकायत मिलने के बाद एसपी जय प्रकाश ने कार्रवाई के निर्देश दिए है
दिए सबूत
सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट और दूसरे लोगों के पास भेजी गई लड़कियों के फोटो को पेश किया गया है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने न जाने कितनी मासूम जिंदगियों को बर्बाद कर रही है. यही नहीं न जाने कितनी बेबस और मासूम लकड़ियों को आपने जाल में फंसाकर होटलों और अमीर लोगों तक पहुंचाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद