

ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने नैनीझील में गंदगी के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए नैनीताल के एस.डी.एम., नगर पालिका ई.ओ.और कोतवाल मल्लीताल को अपने न्यायालय में तलब किया। मामले में तीनों को बुधवार के दिन समाधान के साथ खड़े रहने को कहा गया है।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा सवेरे नैनीझील के किनारे पैदल निकलते हैं। दो दिनों से हो रही बरसात के बाद नैनीझील में चारों तरफ खाली बोतलों, कूड़े और थैलियों का अंबार लग गया। ये कूड़ा सीधे या नैनीताल कैचमेंट के 62 नालों के माध्यम से नैनीझील तक पहुंचता है।
न्यायमूर्ति शर्मा ने गंदगी का अंबार देखकर सरोवर नगरी की स्वच्छता के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए स्वतः संज्ञान ले लिया। उन्होंने नैनीताल के एस.डी.एम.राहुल साह, नगर पालिका के ई.ओ.आलोक उनियाल और कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को दोपहर दो बजे तलब कर लिया। दोपहर में न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने सभी से गंदगी के निस्तारण के लिए उनकी कार्यवाही और प्लानिंग पूछी। जवाब से असंतुष्ट न्यायालय ने तीनों को गंदगी मिटाने के लिए किए जा रहे कार्यों और उपायों के साथ बुधवार को दोबारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है।
एकलपीठ ने झील में गंदगी साफ करने के लिए पाली गई मछलियों को पर्यटकों द्वारा मैदे के बने बन और ब्रेड खिलाने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने उसे तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..