Ad

हाइकोर्ट बार के सम्मान समारोह में नवनियुक्त न्यायधीषों ने कही अपने ‘मन की बात’

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने आज नवनियुक्त न्यायाधीशों को बार सभागार में बुलाकर सम्मानित किया। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने अधिवक्ताओं से अपनी मन की बात कही।

ADVERTISEMENTSAd


उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सभागार में आज दोपहर एक सम्मान समारोह रखा गया। इस समारोह में बीती 28 अप्रैल को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया। सैकड़ों अधिवक्ताओं की मौजूदगी में तीनों न्यायाधीशों ने बार एसोसिएशन का आभार जताया।

बार के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी ने बार के सदस्यों को तीन नए न्यायाधीशों मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बार के सदस्य रहे इन न्यायाधीशों से अब चैम्बर समेत अन्य योजनाओं के पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। यहां बार और बेंच के बीच सौहार्द का व्यवहार बना रहेगा। बार के सचिव विकास बहुगुणा ने सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया।


न्यायमूर्ति राकेश थापलियाप ने कहा कि न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अपने जूनियर अधिवक्ताओं को सपोर्ट करें तांकि वो अच्छा काम करें। इसके साथ ही न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने कहा कि नए युवा अधिवक्ताओं में गजब का टैलेंट है और अगर वो सही से काम करेंगे तो बहुत आगे जाएंगे। इसके अलावा न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने कहा कि अब सभी ने मिलकर देश के लिए सोचना चाहिए और आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।


इस मौके पर अधिवक्ता बी.एन.मौलेखी, सुहैल अहमद, पुष्पा जोशी, आदित्य साह, पीयूष गर्ग, संजय भट्ट, अवतार सिंह रावत, मो.नदीम ‘मून’ आदि कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *