Ad

देश के इस शहर में डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई पहली मौत,..लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

 मुंबई : कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है. बृह्नमुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई में जान गंवाने वाली इस बुजुर्ग महिला को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी गई थी.

ADVERTISEMENTSAd

महाराष्ट्र के अधिकारियों ने बताया कि यह राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज की मौत का तीसरा मामला है. बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है. वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है.

एक बीएमसी अधिकारी ने कहा कि हालिया मामले में पूर्वी मुंबई उपनगर के घाटकोपर की निवासी इस महिला की 27 जुलाई को एक अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान मौत हो गई. अधिकारी के अनुसार जीनोम सीरीज टेस्ट रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही राज्य सरकार के अधिकारियों को 11 अगस्त को पता चला कि महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित थी.

उन्होंने बताया कि इस महिला को कोविशील्ड की दोनों खुराकें लगाई गई थीं, लेकिन 21 जुलाई को वह संक्रमित पायी गयी और उसमें सूखे कफ, स्वादहीनता, बदनदर्द और सिरदर्द के लक्षण थे. अधिकारी के अनुसार उसे स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दिये गये, वह कहीं यात्रा पर गयी भी नहीं थी.

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है. इससे पहले रत्नागिरि जिले में 13 जून को 80 वर्षीय महिला की मौत वायरस के इस स्वरूप के कारण हो गई थी. अधिकारियों ने कहा कि इस बुजुर्ग महिला ने वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली थी.

डेल्टा प्लस से मौत का एक अन्य मामला जुलाई में यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के नागोथाने में सामने आया. रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी के अनुसार 69 साल का एक व्यक्ति 15 जुलाई को संक्रमित पाया गया और 22 जुलाई को उसकी मौत हो गयी. चौधरी के अनुसार इस व्यक्ति की डेल्टा प्लस संक्रमण की रिपोर्ट बाद में आयी, उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं.

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति का भी पूरा टीकाकरण हो चुका था.’’ उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन ने उसके संपर्क में आये सभी व्यक्तियों का पता लगा लिया है. दो दिन पहले राज्य सरकार ने कहा था कि राज्य में डेल्टा प्लस स्वरूप के 20 नये मामले सामने आये और उनमें सात मुंबई के थे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *