

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी स्थित एक अग्रणी कार शोरूम के बगल की आग से तीन वाहन जलकर खाक।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज सुबह गाड़ी के एक शोरूम के ठीक बगल के ग्राउंड(मैदान)में आग लग गई। ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में भी आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाड़ियों में भी आग लग गई।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है, इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। गाड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग के कारणो का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं नुकसान कितना हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन