

उत्तराखंड : सनसनीखेज़ वारदात की खबर हरिद्वार से है यहां झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आए बेटे की पिता के सामने चाकू के ताबड़तोड़ वार कर एक शख्स ने जान ले ली। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेतत्र के लालजीवाला में देर रात ग्राहकों को लेकर झुग्गी झोपड़ी में दुकान चलाने वाले दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया।
एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस बीच बचाव करने आए दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है आरोपी को हिरासत में लिया है।
घायल को अस्पताल में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के लालजीवाला में रामजीत (50 वर्ष) झुकी झोपड़ी में ही परचून की दुकान चलाते हैं और पास में ही केदार उर्फ खैरिया की भी दुकान है। रात में दुकानों पर ग्राहक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। नशे की हालत में केदार ने चाकू उठा लिया और रामजीत पर वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच रामजीत का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश बीच बचाओ करने के लिए आया तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।
जिस पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई सतेंद्र बुटोला, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रामजीत को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। रामजीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कार्यभार