Ad

उफनती काली नदी के रौद्र रूप से पहले ही परिवारों को पुलिस ने घरों से सुरक्षित निकाला, जानिए कहां की है घटना…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बैतालघाट में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले चार परिवारों को पुलिस ने समय रहते निकालकर सुरक्षित जगह पहुँचा दिया है।
नैनीताल पुलिस की खैरना चौकी टीम ने पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के बाद कोसी नदी के बड़े जलस्तर को देखते हुए लोगों को हटाया है।

ADVERTISEMENTSAd

नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और खतरे के निशान को छूती काली नदी से निकत्वर्तीय क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना बढ़ गई है। बैतालघाट क्षेत्र के हल्दियानी और जावा के 4 परिवारों को पुलिस टीम ने निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया दिया। पुलिस ने खतरे की जद में आए इन परिवारों से उनकी निजी व्यवस्था पूछी और नहीं होने पर पुलिस व्यवस्था में रहने का भरोसा दिया। टेंपरेरी विस्थापित चार परिवारों में से लगभग पांच माह से बीमार त्रिलोक सिंह को पुलिस स्ट्रेचर से उठाकर निकत्वर्तीय रोड तक लाई। उन्हें वहां से सरकारी वाहन से सुरक्षित उनके पैतृक स्थान पहुंचाया गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *