उत्तराखंड: शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा,दादी और पोते की मौत..तीन झुलसे


उत्तराखंड: एक दर्दनाक घटना में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जनपद चमोली की तहसील थराली के गांव पातला (ताल) में रविवार की रात हुए इस हादसे में दादी और उनके पोते की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में रात के समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। घर के अंदर सो रहे पांच लोगों को आग ने घेर लिया। आग इतनी तेज थी कि दादी और उनके पोते को बचाया नहीं जा सका और वे मौके पर ही दम तोड़ गए। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अक्षय पंकज और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पटवारी सहित अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। तहसीलदार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पीड़ितों के इलाज का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। क्षेत्र में दुख भरा माहौल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update