बस ड्राइवर की बेटी ने यूरोप में किया उत्तराखंड का नाम रोशन..जाने क्या किया खास..


हल्दूचौड़ हल्द्वानी हल्दूचौड़ के ग्राम धनपुर निवासी बस ड्राइवर की बेटी कु0 लक्की राणा ने यूरोप में आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीतकर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने इस उभरती प्रतिभा को सम्मानित किया। कु0 लक्की राणा 12वीं की छात्रा है। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुकी है और अब देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भी लक्की राणा को अपना मुकाम हासिल करने पर हार्दिक बधाई दी और भविष्य में सहयोग के लिये आश्वस्त किया।
इस अवसर पर कु0 लक्की राणा के पिता देव बहादुर राणा कांग्रेस के जिला महासचिव श्री उमेश कबडवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश दुम्का एवं जिला प्रवक्ता कैलाश बमेठा उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी
Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हनुमान अंश _ प्रमोशन के लिए भंडारा और बॉक्स ऑफिस पर‘चमत्कार’!
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन