

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में बार एसोसिएशन की तरफ से एक हैपथ कैम्प का आयोजन किया गया जहां मुख्य न्यायाधीश ने अपना हैल्थछैक अप कराया। मुख्य न्यायाधीश का रैंडम ब्लड शुगर 105 और ब्लड प्रेशर 125/80 निकल जबकी ई.सी.जी.रिपोर्ट भी बिल्कुल ठीक निकली।
नैनीताल के उच्च न्यायालय परिसर में आज उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन और मेदांता गुरुग्राम अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आज 30 और 31 अगस्त को सवेरे दस बजे से दो बजे तक लगने वाले इस कैम्प में अधिवक्ताओं, स्टाफ और उच्च न्यायालय कर्मचारियों का परीक्षण होना है।
इसमें ब्लड प्रेशर जांच, रैण्डम ब्लड शुगर, फेफड़ों की जांच, वेट ऐंड हाइट, हड्डी की जांच, हृदय रोग विशेसज्ञ की सलाह, ई.सी.जी., हृदय रोग परामर्श और जर्नल फिजिशियन की सलाह मिलेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं समेत अन्य को इस मौके का फायदा उठाने को कहा जबकि उन्हीने सभी को शुरुवाती स्टेज में फिट रहने को कहा। इस मौके पर महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, महासचिव विकास बहुगुणा,
पूर्व चीफ स्टैंडिंग काउंसिल सुभाष उपाध्याय, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्र शेखर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने भी कहा कि अधिवक्ताओं की जिंदगी कठिन है और उनकी व्यस्तता के कारण वो स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाते, इसलिए सभी ने अपना समय समय पर चैक अप कराना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park